{"_id":"62e002e9eea25737057e6231","slug":"mathura-the-roads-of-the-pilgrimage-city-became-inundated-even-in-the-drizzling-rain-mathura-news-mtr52139777","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रिमझिम बारिश में भी लबालब हो गईं तीर्थ नगरी की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रिमझिम बारिश में भी लबालब हो गईं तीर्थ नगरी की सड़कें
विज्ञापन
रंगजी मंदिर के समीप रिमझिम बारिश से सड़क पर भरा पानी।
वृंदावन/मथुरा। तीर्थ नगरी वृंदावन के हालात ऐसे हैं कि यहां रिमझिम बारिश में भी सड़कें लबालब हो रहीं हैं।
मंगलवार को सुबह हुई बारिश के बाद शहर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बच सका जहां जलभराव न हुआ हो। सड़कों और गलियों में कई फुट पानी भरने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घरों में भरे पानी को निकालते रहे, वहीं समस्या से बेखबर नगर निगम प्रशासन के अधिकारी अपने ऑफिस में बैठे रहे।
मंगलवार की सुबह शुरू हुई बारिश ने दोपहर तक रुकने का नाम नहीं लिया। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से नगर की सभी सड़कें पानी से लबालब होतीं गईं। नगर के मथुरा दरवाजा, गौरा नगर कॉलोनी, रंगजी मंदिर क्षेत्र, टटिया स्थान, गोपीनाथ बाजार आदि सड़कों पर पानी भर गया।
बारिश का सबसे अधिक पानी नगर निगम कार्यालय के सामने रंगजी मंदिर क्षेत्र और टटिया स्थान रोड पर भरा। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में फंसी रहीं। मथुरा शहर में भी सुबह हुई बारिश से कई जगह पानी भर गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि जहां पर नालों में रुकावट है, उसे दूर किया जाएगा, इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं।