फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The process of reorganization of polling places started for the assembly elections

मथुरा: विधानसभा चुनावों के लिए शुरू हुई मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया

Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The process of reorganization of polling places started for the assembly elections
मथुरा। प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों की प्रशासनिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व निर्धारित मतदान स्थलों के पुनर्गठन के लिए जनपद में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1200 से अधिक मतदाता वाले केंद्रों की स्थिति के अनुरूप नए केंद्रों की खोज शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव फरवरी में संभावित हैं। इसके लिए तैयारियों को अंजाम देना जनपद स्तर पर शुरू कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रथम प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब मतदान केंद्रों की खोज खबर ली जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत उन मतदान केंद्रों पर काम किया जा रहा है, जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

इस तय संख्या से अधिक मतदाता होने पर नए केंद्रों के गठन की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जनपद में फिलहाल 2014 मतदान केंद्र हैं। विधानसभा स्तर पर तहसील प्रशासन इन केंद्रों की स्थिति को देख रहा है। यहां की निर्वाचन आयोग की आवश्यकता अनुसार संसाधनों की सूची भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता बनने का मौका
अगर आप अब तक मतदाता नहीं बन सके हैं या फिर मतदाता सूची में दर्ज नाम में कोई संशोधन कराना है तो इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। नए मतदाता के लिए फार्म छह भरकर जमा करा दें। संशोधन के लिए आठ और नाम हटाने के लिए फार्म सात का उपयोग करें। यह सभी फार्म बीएलओ या फिर तहसील स्तर पर बीआरसी पर जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed