{"_id":"6228e3db43177f45f748eeee","slug":"mathura-the-joy-of-holi-raining-in-the-courtyard-of-radhavallabh-mathura-news-mtr514342379","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राधावल्लभ के आंगन में बरस रहा होली का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राधावल्लभ के आंगन में बरस रहा होली का आनंद
विज्ञापन
मथुरा। गाजियाबाद से आई महिला श्रद्धालु अपने ठाकुरजी के साथ राधावल्लभ मंदिर में होली का आनंद लेत?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी वृंदावन में होली का रंग बरस रहा है। मंदिरों में हो रही होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल लेकर आनंद में डूबे दिख रहे हैं।
वृंदावन के मंदिरों में गुलाल की होली हो रही है। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सुबह से ही होली की उमंग देखने को मिल रही है। मंदिरों में होली के गुलाल से सराबोर श्रद्धालु नृत्य करते दिखाई दिए। मंदिर का माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आ रहा था।
होली के रसिया पर थिरकते श्रद्धालु ठाकुरजी की जय-जयकार कर रहे थे। सुबह शृंगार आरती के साथ शुरू होने वाली इस होली में डूबे भक्तों के आनंद का कोई ठिकाना नहीं रहा। इन भक्तों में स्थानीय नियमित श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि बाहर से आए भक्त भी शामिल हुए।
विज्ञापन
दिल्ली से आई महिला रजनी गुप्ता ने बताया कि वृंदावन के मंदिरों होने वाली होली का आनंद ही कुछ और है। हम हर साल यहां होली का आनंद लेने आते हैं। गाजियाबाद की रजनी शर्मा, विकास अरोड़ा ने बताया कि ब्रज की होली तो विश्व प्रसिद्ध है। यहां होली नहीं होती होरा होता है। जिसका अपना अलग ही आनंद है।