फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The foothills resonated with the chants of Radhe-Radhe

मथुरा: राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हुई तलहटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The foothills resonated with the chants of Radhe-Radhe
मथुरा। गोवर्धन में परिक्रमा को उमड़ा भक्तों का सैलाब। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गिरिराजजी की परिक्रमा होली खेलते नाचते-गाते मस्ती में झूमकर लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा में स्नान कर लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहनों का प्रवेश होने से परिक्रमार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तलहटी के प्रमुख मंदिरों में होली गायन, समाज गायन के बीच श्रद्धालुओं ने होली खेली। सुबह श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के मंदिरों में भक्ति भावना के साथ पूजा-अर्चना की और छप्पन भोग में गिरिराज महाराज के भक्तों ने गुलाल लगाया।
विज्ञापन

गिरिराज मित्र मंडल शकूरबस्ती दिल्ली के भक्तों ने होली महोत्सव मनाया। दानघाटी, हरदेव जी, मनसा देवी, महल बदन सिंह स्थित देवकी नंदन मंदिर, गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा, राधा दामोदर आश्रम, गिरिराज संत सेवा आश्रम, हनुमान मार्ग स्थित आश्रम में भक्तों ने होली उत्सव मनाया। श्रीराधा श्यामसुंदर मंदिर के महंत रामकृष्ण दास ने चैतन्य महाप्रभु के बारे में बताया। गिरिराज मुखारविंद जतीपुरा में सायं छ: बजे से होली एवं समाज गायन हुआ। वाहनों के अंदर प्रवेश से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से मंदिरों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
गिरिराज महाराज की नगरी में शुक्रवार को गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा पर प्रात: पांच बजे से गिरिराज पूजा एवं समाज के साथ भांग ठंडाई का विशेष प्रसाद लगाया जाएगा। मंदिर के सेवाधिकारी राजू ठेकेदार ने बताया कि ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित होकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे व होली खेलेंगे।

गिरिराज दानघाटी मंदिर पर प्रात: चार बजे सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक, पवन कौशिक सभासद गिरिराज जी का विशेष दुग्धाभिषेक करेंगे। गिरिराज संत सेवा आश्रम कुसुम सरोवर पर प्रात: सात बजे संत रघुनाथ दास सिद्ध के निर्देशन में होली उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed