फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The fate of the candidates out of ballot boxes, stable beats

मथुरा: मतपेटिकाओं से निकला प्रत्याशियों का भाग्य, थमी धड़कनें

Sun, 02 May 2021 07:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The fate of the candidates out of ballot boxes, stable beats
मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य की मतपेटिकाओं का खुलना शुरू हो गया। प्रत्याशी, उनके एजेंट व समर्थकों का हुजूम जनपद में दस स्थानों पर बने मतगणना केंद्रों पर जम गया। जैसे-जैसे मतपेटिकाओं से मत निकले, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती गईं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों से लेकर जिला पंचायत पद के प्रत्याशी तक अपने मतदान के पूरे होने का इंतजार करते रहे। कुछ प्रत्याशियों की स्थिति देर शाम तक स्पष्ट हो गई। जिनकी स्थिति स्पष्ट हो गई, वह प्रत्याशी और समर्थक अपने घरों को चले गए। पंचायत चुनाव में जनपद में कुल जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 7922 पदों में 7891 प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं। इनमें से 6560 ग्राम पंचायत सदस्य, 504 ग्राम प्रधान, 813 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 10 ब्लॉक प्रमुख और 33 जिला पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 1012 ग्राम पंचायत सदस्य, 2917 बीडीसी, 3645 ग्राम प्रधान और 317 जिला पंचायत सदस्यों ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

सवेरे आठ बजे से मतगणना के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर पहले से तय प्रत्याशी व उनके समर्थकों की मौजूदगी में बैलेट रखी मतपेटिकाओं का खोला गया। यह मतपेटिकाएं पहले तय चक्र के अनुसार खोली गईं। इसी चक्र के अनुसार ही प्रत्याशी व प्रत्याशियों के एजेंट को मतगणना स्थल पर रहने की अनुमति भी प्रदान की गई थी। जैसे-जैसे मतपेटिकाओं से निकले मतों की गिनती होनी शुरू हुई। मतदानकर्मियों के साथ-साथ प्रत्याशियों के एजेंट भी वोटों की गिनती में जुट गए। उनके द्वारा एक-एक वोट पर खासी नजर रखी गई। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक के आरओ पूरी तरह से मुस्तैद रहे। उनके द्वारा प्रत्येक चक्र की मतों की गणना प्रत्याशी तथा मौजूद उनके एजेंट की सहमति मिलने के बाद ही पास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने वाले प्रमाणपत्र लेकर चले गए
जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी, सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्यों को जीत-हार की सूचनाएं दी गईं। यहां तक कि आरओ द्वारा इन ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र तक दे दिए गए। इसके बाद प्रधान पद के प्रत्याशी एक-एक करके हार जीत का स्वाद चखते रहे और मतगणना स्थल से बाहर जाते रहे। कई क्षेत्रों की मतगणना भी पूरी हो गई और बीडीसी सदस्यों को भी हार जीत की जानकारी हो गईं।

कलक्ट्रेट पर होगी जिला पंचायत सदस्य की घोषणा
ब्लॉकों पर केवल ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रधान और बीडीसी सदस्यों की हार जीत की घोषणा की जाएगी। साथ ही इनको प्रमाणपत्र भी यहीं से दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्यों की गिनती ब्लॉक वार होने के बाद इसकी सूचना जिला पंचायत के आरओ को दे दी जाएगी। जिला पंचायत के आरओ द्वारा इसकी घोषणा जिला पंचायत यानि कि कलक्ट्रेट कार्यालय पर की जाएगी। कुल 33 जिला पंचायत के सदस्य बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed