फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The family members got the news of the death of the old woman by putting up posters of the missing.

मथुरा: गुमशुदगी के पोस्टर लगाते परिजनों को मिली वृद्धा की मौत की खबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Mathura: The family members got the news of the death of the old woman by putting up posters of the missing.
मथुरा। तीन दिन पहले कोतवाली छाता क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत वृद्धा की शनिवार को पोस्टमार्टम गृह पर आकर परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

मृतका की शिनाख्त स्टेट बैंक चौराहा स्थित भीमनगर की रहने वाले सावित्री देवी (85) पत्नी करन सिंह के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम गृह पर मृतका के परिजनों ने बताया कि हादसे वाले दिन सावित्री देवी को बस में बैठाकर आगरा से मथुरा के लिए रवाना किया था। उन्हें मथुरा उतरना था लेकिन वह छाता पहुंच गईं। बस से उतरकर सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे वाले दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए थे लेकिन तब उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

शनिवार को मृतका के परिजन उसकी गुमशुदगी के पोस्टर चिपका रहे थे तभी उन्हें दुर्घटना में एक वृद्धा की मौत की जानकारी दी गई, जिसके बाद सभी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे तो मृतका की लाश देखकर उन्होंने उसकी पहचान सावित्री देवी के रूप में कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतका भाई के पास आगरा गई थीं, जहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ था। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि ७२ घंटे के अंदर मृतका की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed