फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The courtyard of Thakurji will be decorated with indigenous and foreign flowers

मथुरा: देशी-विदेशी फूलों से महकेगा ठाकुरजी का आंगन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The courtyard of Thakurji will be decorated with indigenous and foreign flowers
वृंदावन (मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में प्रवेश करते ही वेद मंत्रोच्चारण के मध्य उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी में आएंगे। पूजन में राष्ट्रपति जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को इत्र, गुलाब, फल एवं मिठाई निवेदित करेंगे। ठाकुरजी देशी-विदेशी फूलों की छांव में विराजमान होकर दर्शन देंगे। वहीं मंदिर के कोने-कोने को फूलों से सजाया जाएगा।
मंदिर के राजभोग सेवायत बालकृष्ण गोस्वामी एवं अन्य सेवायत राष्ट्रपति को बांकेबिहारी की प्रसाद रूपी इकलाई ओढ़ाएंगे। इसके बाद विभिन्न रंगों के पटुके ओढ़ाए जाएंगे। बाल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रपति को बांकेबिहारी के प्रसादी फूल और पटुका से इस प्रकार सजाए जाने का मन है कि महामहिम ब्रज के बाल सखा लगे।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी महाराज को पीले रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी तथा विशेष शृंगार किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रपति को राजभोग का कच्चा प्रसाद, ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का प्रिय केसर युक्त दूध, भात, प्रसादी गुलाब और इत्र भेंट किया जाएगा। इधर, मध्यरात्रि से श्रीबांकेबिहारी मंदिर को फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed