{"_id":"62e3dd5733544d21ff592b93","slug":"mathura-the-captain-got-the-vehicles-parked-in-illegal-parking-outside-the-famous-hotel-mathura-news-mtr5215443157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कप्तान ने नामी होटल के बाहर अवैध पार्किंग में खड़े किए वाहन उठवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कप्तान ने नामी होटल के बाहर अवैध पार्किंग में खड़े किए वाहन उठवाए
विज्ञापन
मथुरा। साहब मैं तो गरीब हूं, आगे से गलत जगह पर वाहन खड़ा नहीं करूंगा। तमाम दलीलें देने के बाद भी पुलिस ने युवक की स्कूटी का चालान कर दिया। युवक ने पुलिस को चैलेंज भी कर दिया कि गरीब की स्कूटी को उठाकर चालान कर दिया।
अगर हिम्मत है तो शहर के बड़े होटल के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों को उठवाकर दिखाओ। वहां पर खड़े पुलिस कप्तान अभिषेक यादव ने युवक के चैलेंज को सुन लिया। फिर क्या था कि उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिए कि होटल के सामने अवैध रूप से पार्क किए गए सभी वाहनों को उठा लो। इतना सुनते ही बाइक समेत जो भी वाहन थे, सभी जब्त कर लिए गए। बताते हैं कि पुलिस कप्तान के पास फोन भी आए लेकिन उन्होंने किसी एक की नहीं सुनी। कप्तान के इस कदम की चर्चा हो रही है।
दरअसल, तीन दिन पूर्व अभिषेक यादव शाम के समय खुद सड़क पर खडे़ हुए वाहनों को हटवाने की कार्रवाई करवा रहे थे। इसी दौरान यातायात टीम ने एक स्कूटी को उठा लिया। कुछ ही देर में स्कूटी सवार भी आ गया और उसने अपनी स्कूटी छोड़ने के लिए प्रार्थना की लेकिन जब पुलिस ने स्कूटी को बिना कार्र्रवाई छोड़ने से इनकार कर दिया तब युवक ने कहा कि क्या पुलिस बस स्टैंड पर मौजूद एक प्रतिष्ठित होटल के सामने लगी वाहनों की कतार को हटा सकती है।
विज्ञापन
बस युवक के कहते ही कप्तान का इशारा हुआ और उक्त होटल के बाहर लगे वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। बताते हैं कि अभिषेक यादव के पास सिफारिश के लिए फोन भी आए लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।
रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप के कारण लग रहा जाम
स्टेट बैंक से मसानी तक इस अभियान से कई स्थानों पर यातायात नियंत्रित करने में आसानी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, डीग गेट व बस स्टैंड पर खडे़ होने वाले वाहनोें के हटने से इनके कारण लगने वाला जाम अब नहीं लग रहा है।
एसएसपी द्वारा पिछले करीब एक सप्ताह से यातायात को व्यवस्थित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़क की सफेद लाइन के भीतर जो भी वाहन खड़ा होता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि लोगों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।