फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Teenager's body found hanging on fan

मथुरा: किशोरी का शव पंखे पर लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Teenager's body found hanging on fan
मथुरा। सदर बाजार के औरंगाबाद स्थित किशोर नगर में मंगलवार देर रात किशोरी का शव पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था। परिजन उसके शव को उतारकर आर्मी हॉस्पिटल ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के किशोर नगर में रहने वाले फौजी विनोद कुमार का पूरा परिवार इसी क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। इसमें बेटी ने जाने से मना कर दिया। बताते हैं कि फौजी की 14 वर्षीय बेटी अन्नू चौधरी ने कमरा बंद करके पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी रात को शादी समारोह से लौटे परिजनों को तब हुई, जब उन्होंने काफी दरवाजे खटखटाए और दरवाजे नहीं खुले। आसपास के लोगों ने भी आवाजें लगाई। पड़ोस के मकान की छत से भी किशोरी को आवाजें लगाई गई, लेकिन उसने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनाें ने घर के टट्टर को तोड़कर प्रवेश किया। वहां बंद कमरे में किशोरी फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed