फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sub-health center became a buffalo's tavern, health services stalled

मथुरा: उपस्वास्थ्य केंद्र बना भैंसों का तबेला, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Fri, 11 Jun 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sub-health center became a buffalo's tavern, health services stalled
सौंख (मथुा)। गांव लोरिहापट्टी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र इस समय भैंसों का तबेला बना हुआ है। लोगों को यहां कोई स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन में लोगों ने कंडे और भूसा भर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर आज तक कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी नहीं बैठा है। एक दशक पूर्व बनी उपस्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत खंडहर में बदल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कभी भी इसका उपयोग नहीं किया। इस कारण उपस्वास्थ्य केंद्र के खाली पड़े कमरों का ग्रामीणों ने कंडे व भूसा भरने के काम में ले लिया है। ग्रामीण यहां अपने पशुओं को भी बांध रहे हैं। गांवों में बने उप स्वास्थ्य केंद्रों की हातल इसी तरह हो चुकी है।
विज्ञापन

बनने के बाद से ही खुद बीमार है उपस्वास्थ्य केंद्र
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते गांव में बना उपस्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद से ही बीमार पड़ा है। यहां कोई चिकित्सक नहीं आता है। लोगों को दो किमी दूर उपचार के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पालेंद्र सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत लोरिहापट्टी
मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य भवन को खाली करा दिया जाएगा। शीघ्र ही चिकित्सकों की टीम तैनात की जाएगी।
- डॉ. विजेंद्र सिसौदिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed