फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Story of Sant Murari Bapu begins with Pothi Pujan

मथुरा: पोथी पूजन के साथ संत मुरारी बापू की कथा शुरू

Sat, 20 Mar 2021 08:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Story of Sant Murari Bapu begins with Pothi Pujan
वृंदावन वैजयंती धाम में राम कथा करते संत मोरारी बापू - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्री रामकथा मर्मज्ञ संत मुरारीबापू की सुमधुर वाणी से श्री सदगुरु युगल महामहोत्सव के अंतर्गत श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। शनिवार को सर्वप्रथम श्री रामचरितमानस पोथी का पूजन शोभायात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद श्री राधारमण मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम पहुंची। यह शोभायात्रा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ई-रिक्शा में सांकेतिक रूप से निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व श्री राधारमण जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पोथी की पूजा की गई। संत मुरारीबापू ने ठाकुर राधारमण लाल जू के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भक्तजन ढोल, मृदंग की धुन पर नृत्य करते चले। पुष्पों से सजे ई-रिक्शा में संत मुरारीबापू के साथ पुण्डरीक गोस्वामी थे। भक्तों द्वारा जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed