{"_id":"61c1e652f3372b120f109229","slug":"mathura-stone-pelting-in-ayera-many-people-including-two-policemen-injured-mathura-news-mtr5104742148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अयेरा में जमकर हुआ पथराव, दो पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अयेरा में जमकर हुआ पथराव, दो पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल
Tue, 21 Dec 2021 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:34 PM IST
सार
मथुरा के गांव में हुए झगड़े के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मथुरा में बिचपुरी चौकी के गांव अयेरा में दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद पथराव हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया तो ईंट-पत्थर लगने से दो पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस और प्रधानपति ने थाना राया में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव अयेरा निवासी पूरन सिंह और प्रधानपति गोपाल के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी, तभी दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव होने लगा। सूचना पर पीआरबी 1910 व चौकी बिचपुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने विवाद शांत करने का प्रयास किया। इसी दौरान बिचपुरी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश दीक्षित, कांस्टेबल सुधीर कुमार और ग्रामीण विवेक और रामप्रकाश आदि लोग ईंट-पत्थरों से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र, एसएसआई शिवकुमार शर्मा, चौकी बिचपुरी प्रभारी मय फोर्स के पहुंच गए और मामला शांत कराया। पुलिस ने घटना के आरोपी बबलू, पूरन, विष्णु, लोकेश, गायत्री, प्रेमा उर्फ प्रेमवती निवासीगण अयेरा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानपति गोपाल ने बबलू, विष्णु, पूरन, गोकुल, गायत्री, चंद्रवती, लोकेश निवासीगण अयेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हेड कांस्टेबल मुकेश दीक्षित ने भी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।