फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: STF will keep an eye on Mathura in UP board exams

मथुरा: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मथुरा पर एसटीएफ की रहेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: STF will keep an eye on Mathura in UP board exams
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं २४ मार्च से शुरू होने जा रही हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में मथुरा जनपद नकल के लिए प्रदेश और अन्य राज्यों में कुख्यात रहा है। यहां हाईस्कूल और इंटर में उत्तीर्ण होने की गारंटी के साथ गैर राज्यों के युवा परीक्षा देते रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर तोड़फोड़, एसटीएफ की कार्रवाई इन स्थितियों का प्रमाण हैं। इस बार नकल माफिया परीक्षा व्यवस्था पर हाबी न हों, इसके लिए एसटीएफ ने पहले से ही अपना जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन

इस बार जनपद में १५२ केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा आयोजित होने जा रही हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर नकल रोकने का तानाबाना तैयार हो चुका है। विद्यालयों के पुराने परीक्षा रिकॉर्ड के अनुसार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी उच्च श्रेणी के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ मथुरा में बोर्ड परीक्षाओं की पुरानी स्थिति को देखते हुए एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। ग्रामीण अंचल के अनेक परीक्षा केंद्रों पर अपना जाल बिछा दिया है, जहां उत्तर पुस्तिकाएं बदलने या फिर सामूहिक नकल की स्थितियां बन सकती हैं। गौरतलब रहे मथुरा में एसटीएफ पहले भी यूपी बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के खेल को गोकुल में पकड़ चुकी है।
यही नहीं नहीं, भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा नकल के लिए प्रदेश में ही नहीं विभिन्न राज्यों में कुख्यात रही है। कुछ साल पहले तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने की गारंटी के साथ यहां पर विभिन्न राज्यों के युवा ग्रामीण अंचल के केंद्रों पर नजर आते थे। यहां मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर फोटो बदलकर परीक्षा देने का भी यहां बड़ा मामला पकड़ा जा चुका है। इन्हीं स्थितियों को ध्यान रखते हुए इस बार भी एसटीएफ ने अपनी सक्रियता मथुरा में बढ़ा दी है।

परीक्षा का डाटा...
जनपद में कुल परीक्षार्थियों की संख्या- ७६६८३
परीक्षा केंद्रों की संख्या- १५२
-१६ सेक्टर मजिस्ट्रेट
-०५ जोनल मजिस्ट्रेट
-०३ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
-१५२ स्टैटिक मजिस्ट्रेट
--
यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद में शांतिपूर्वक और नकल विहीन आयोजित हो, इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। बोर्ड के दिशानिर्देश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
राजेंद्र कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed