फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Sounds election alarm - On February 10, 18.71 lakh voters will cast their votes at 2219 booths in the district

मथुरा: बजा चुनावी अलार्म-10 फरवरी को जिले में 2219 बूथों पर वोट डालेंगे 18.71 लाख मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Sounds election alarm - On February 10, 18.71 lakh voters will cast their votes at 2219 booths in the district
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की आचार संहिता जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मथुरा जनपद की पांच विधानसभाओं के लिए पहले चरण में मतदान होना है, इससे टिकट के दावेदारों दिल्ली, लखनऊ दौड़ लिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की चुनावी तैयारियों में भी तेजी आ गई है। 10 फरवरी को जनपद में 18.71 लाख मतदाता 2219 बूथों पर मतदान करेंगे।
शनिवार को जारी आचार संहिता ने राजनीति से जुड़े लोगों में एक बार फिर हलचल मचा दी। मथुरा जनपद को पहले चरण में शामिल करने के कारण यहां राजनीति से जुड़े लोगों में करंट दौड़ गया है। प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है, इसलिए नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इसमें सिर्फ अब पांच दिन बाकी है। ऐसे में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में संभावित प्रत्याशी जुट गए हैं। हालांकि अब तक किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जनपद को चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ एक माह का वक्त मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत चहल के अनुसार जनपद की पांच विधानसभाओं में 2219 बूथों पर 18.71 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 10.05 लाख पुरुष और 8.65 लाख महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनावी व्यवस्थाओं के लिए अफसरों ने भी भाग दौड़ शुरू कर दी है।
विधानसभाओं का आंकड़ा...
छाता, मतदाता 363749, मतदान केंद्र 189, बूथ 407
मांट-मतदाता 343728, मतदान केंद्र 302, बूथ 449
गोवर्धन-मतदाता-331981, मतदान केंद्र 208, बूथ 398
मथुरा-मतदाता 458405ख, मतदान केंद्र 118, बूथ 102
बलदेव-मतदाता 373521, मतदान केंद्र 287, बूथ 473
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed