{"_id":"6166f9669038ed0b7d6950bf","slug":"mathura-soldier-dies-of-brain-hemorrhage-cremated-with-state-honors-mathura-news-mtr506865875","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सैनिक की हुई ब्रेन हेमरेज से मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सैनिक की हुई ब्रेन हेमरेज से मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन (मथुरा)। गांव पचावर निवासी सेना के हवलदार बादाम सिंह की बिहार के कटिहार जिले में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। बुधवार को उसका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
सैनिक बादाम सिंह की 11 अक्तूबर को ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई थी। सुबह हवलदार बादाम सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बादाम सिंह (40) पुत्र राधेलाल 21 वर्ष पूर्व मद्रास रेजीमेंट सेंटर से सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल बिहार के कटिहार जिले में तैनात थे। वह अपने पीछे पत्नी पिंकी, बेटी महक, बेटा माधव को छोड़ा है। ग्रामीणों ने सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की।
अंत्येष्टि पर कोई क्षेत्रीय नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों व परिवारीजनों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया। जब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आएंगे तब तक हवलदार के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि नहीं दी जाएगी। करीब ढाई घंटे बाद विधायक पूरन प्रकाश एवं एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक गांव पचावर पहुंचे।
विज्ञापन
हवलदार बादाम सिंह के पार्थिव शरीर को उनके बेटे माधव ने मुखाग्नि दी। बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि हवलदार बादाम सिंह के पार्थिव शरीर की जानकारी मिलते ही गांव पचावर पहुंचे। शासन द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।