फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Solar eclipse falling on Shani Jayanti after 148 years

मथुरा: 148 वर्ष बाद शनि जयंती पर पड़ रहा सूर्यग्रहण

Wed, 09 Jun 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Solar eclipse falling on Shani Jayanti after 148 years
मथुरा। साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है। इस दिन शनि जयंती भी है, इसलिए सूर्यग्रहण के साये पर शनिदेव का भी अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत के पूर्वोत्तर राज्य और जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से दिखाई देगा। इसलिए भारत में सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन

वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दे या न दे लेकिन उसका प्रभाव हर किसी के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान जप-तप व दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि शास्त्रों में ग्रहण के अशुभ प्रभाव को खत्म करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से ना सिर्फ कुंडली में गृह-नक्षत्रों की स्थिति मजबूत होती है बल्कि जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। 148 वर्ष के बाद शनि जयंती के दिन सूर्यग्रहण पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरसों के तेल का दीपक जलाएं
ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपने पितरों को याद करते हुए दूध से बनी मिठाई के पांच टुकड़ा रख दें। फिर सात परिक्रमा करें और आसपास मौजूद गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें। ऐसा करने से सूर्यग्रहण का शुभ फल मिलता है और भाग्य भी उदय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
सूर्य-केतु की युति होने पर सूर्यग्रहण के समय तिल, नींबू और पका केला लें और फिर उसको बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद गायत्री मंत्र या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed