फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shri Krishna birthplace episode: Idgah committee will debate on January 5

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: ५ जनवरी को ईदगाह कमेटी पक्ष करेगा बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shri Krishna birthplace episode: Idgah committee will debate on January 5
अमथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह प्रकरण में मंगलवार को जिला जज की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। अदालत ने ईदगाह पक्ष कमेटी को अपना पक्ष रखने के लिए ५ जनवरी का समय दिया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह कमेटी के बीच हुए समझौते की डिक्री और 13.37 एकड़ जमीन से कब्जा हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री आदि द्वारा वाद अदालत के समक्ष पेश किया गया है। वाद निचली अदालत में स्वीकार न होने पर जिला जज की अदालत में रिवीजन के रूप में सुना जा रहा है। इस पर मंगलवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन

रंजना अग्निहोत्री की ओर से अधिवक्ता हरीशंकर जैन ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति की ओर से अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने जिला जज की अदालत में बहस की। वाद पेश करने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि अदालत में ईदगाह पक्ष को बहस के लिए ५ जनवरी की तारीख तय की गई है। वहीं, ईदगाह कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि हमारी ओर से अधिवक्ता जीपी निगम, नीरज शर्मा, अबरार अहमद को अपना पक्ष रखना था। अदालत ने हमें अपना पक्ष रखने के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed