{"_id":"62c04f69177a7844e36b52ba","slug":"mathura-shri-jagannath-is-seated-in-puri-nikunj-radharaman-lal-mathura-news-mtr5201684125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीजगन्नाथ पुरी निकुंज में विराजे ठा. राधारमण लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीजगन्नाथ पुरी निकुंज में विराजे ठा. राधारमण लाल
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीराधारमण मंदिर में चल रहे ग्रीष्मकालीन सेवा निकुंज महोत्सव में श्रीजगन्नाथ पुरी निकुंज में विराजित होकर श्रीराधारमण लाल ने भक्तों को दर्शन दिए।
सेवा महोत्सव के अंतर्गत ब्रज के फूलबंगला कलाकारों द्वारा केला के तनों से बेहद बारीकी कारीगरी के माध्यम से भव्य जगन्नाथ पुरी का मुख्य मंदिर सजाया गया। मुख्य मंदिर में श्रीराधारमण लाल ने विराजकर दर्शन दिए। श्रीजगन्नाथ पुरी की शोभा का वर्णन अवर्णनीय था, श्रीजगन्नाथ पुरी की नयनाभिराम झांकी को हर भक्त अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। मुख्य मंदिर का शिखर आकर्षण का केंद्र था।
इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि एककोटि देवगण रूप में स्थित एकादश रुद्र में पंचम रुद्र कहे जाने वाले वृषाकापि रुद्र द्वारा भावस्वरूप ठाकुर राधारमण लाल की निकुंज सेवा की गई है। इस अवसर पर आचार्य वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी एवं सुवर्ण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।