{"_id":"618927c53d0aad32114c6734","slug":"mathura-shopkeeper-caught-doing-black-marketing-of-fertilizers-report-filed-mathura-news-mtr508209551","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खाद की कालाबाजारी करते दुकानदार पकड़ा गया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: खाद की कालाबाजारी करते दुकानदार पकड़ा गया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
छाता में एक दुकान पर डीएपी की कालाबाजारी पर कार्रवाई करते जिला कृषि अधिकारी एके सिंह।
मथुरा। सरकारी तंत्र के तमाम प्रयासों के बाद भी खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने सूचना पर छाता पहुंचकर 400 रुपये डीएपी महंगा बेच रहे दुकानदार पर शिकंजा कसते हुए न केवल दुकान को सील कर दिया, बल्कि दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह को सूचना मिली कि छाता में कृषि प्रगति केंद्र पर डीएपी की बोरी 1200 की बजाय 1600 रुपये में बेची जा रही है। छापे के वक्त एक किसान नरेंद्र सिंह को दुकानदार 1600 रुपये में डीएमपी बेचता मिला।
जिला कृषि अधिकारी ने न केवल 400 डीएपी के बैग सहित दुकान को सील कर दिया बल्कि दुकानदार लक्ष्मीकांत निवासी नगला बिर्जा के खिलाफ रिपोर्ट भी कराई है। कृषि अधिकारी ने बताया कि जो भी दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं, उनकी सूचना यदि उन्हें मिलेगी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ऐसे फंसा दुकानदार
जिला कृषि अधिकारी ने कालाबाजारी कर रहे दुकानदार के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए एक किसान को दुकान पर डीएपी लेने के लिए भेजा। उसके नोटों की पहले वीडियो रिकार्डिंग कर ली। जब उक्त दुकानदार इन नोटों से खाद खरीद चुका था, तब वह दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को उन नोटों के साथ पकड़ा।