फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Service lane including highway and surrounding roads jammed

मथुरा: हाईवे सहित सर्विस लेन और आसपास के मार्गों पर लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Service lane including highway and surrounding roads jammed
मथुरा। मंडी समिति के बाहर सौंख रोड पर जाम में फंसे वाहन और राहगीर।
मथुरा। विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल कृषि उत्पादन मंडी से जुडे़ सभी रास्ते बुधवार को जाम हो गए। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

हाईवे पर चार पहिया से लेकर दोपहिया तक सभी वाहन दिनभर रेंगते रहे। हाईवे की सर्विस और ट्रांसपोर्ट नगर के साथ साैंख रोड पर भी जाम लगा रहा। इससे स्थानीय लोगों के साथ बाहरी वाहनों में सवार लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हाईवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी से की गई। यह प्रक्रिया दोपहर १२ बजे से शुरू हो गई थी, लेकिन इसके लिए बडे़ वाहनों का अधिग्रहण दो दिन पहले ही कर लिया था। इसमें ५७० बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी को कृषि उत्पादन मंडी परिसर के साथ आसपास के मार्ग और हाईवे पर भी खड़ा किया गया। इससे मंडी से जुडे़ सभी मार्गों पर जाम लग गया। करीब १० हजार कर्मचारियों की चुनावी डॺूटी में आमद और वाहनों की मौजूदगी से आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसकी सर्विस लेन का और भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर पर सर्विस लेन पर बारिश का पानी हिलोर ले रहा था। वाहन इसी के बीच से गुजर रहे थे। सौंख रोड और ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग पर भी वाहनों की आपाधापी से जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से शुरू हुई यह स्थिति देर शाम तक रही। इस जाम से स्थानीय ही नहीं बाहरी लोग भी परेशान आ गए। एसपी ट्रैफिक हरिंद्र कुमार का कहना है कि भीड़ अधिक थी और बारिश भी हो गई, इसलिए व्यवस्था संभालने में वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed