फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Seeing talking to another young man, the lover had killed the girlfriend

मथुरा: दूसरे युवक से बात करते देख प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Seeing talking to another young man, the lover had killed the girlfriend
मथुरा। किशोरी की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : MATHURA
चौमुंहा (मथुरा)। दूसरे युवक से बातचीत करते देखकर आगबबूला हुए प्रेमी ने प्रेमिका की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके अलावा सिर और चेहरे पर भी ईंट से वार किए। पुलिस ने २४ घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जैंत के कस्बा चौमुंहा में २९ जनवरी को खाली प्लॉट में १५ साल की किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। किशोरी की हत्या उसके दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या होना पाया गया था। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनवाई गई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दुष्कर्म होने से इनकार किया था।
विज्ञापन

२८ जनवरी की शाम को भागवत कथा के भंडारे में प्रसाद लेने गई किशोरी लापता हो गई थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जैंत पुलिस और सर्विंलास टीम की मदद से किशोरी के हत्यारोपी विपिन कुमार निवासी जसूआ थाना सहपऊ (हाथरस) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से आला कत्ल ईंट और मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रेम-प्रसंग में किशोरी की हत्या की गई है। किशोरी को दूसरे युवक से बात करते देख हत्यारोपी ने ऐसा कदम उठाया। खुद ही बात करने के लिए २८ जनवरी को बुलाकर लाया था।

मृतका के भाई को फंसाना चाह रहा था हत्यारोपी
शुरूआत में हत्यारोपी मृतक किशोरी के भाई को हत्या में शामिल होना बता रहा था, जब दोनों का आमना-सामना पुलिस ने कराया तो फिर पीछे हट गया। मृतका के भाई को फंसाने के लिए हत्यारोपी पुराना बदला ले रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के भाई ने कुछ दिन पूर्व ही हत्यारोपी की पिटाई की थी। इसी के चलते उसे फंसा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed