{"_id":"6203caff3b0046049c6bef35","slug":"mathura-security-divided-into-224-sectors-security-personnel-ready-at-polling-stations-mathura-news-mtr512957566","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 224 सेक्टरों में बंटी सुरक्षा, मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 224 सेक्टरों में बंटी सुरक्षा, मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद
विज्ञापन
मंडी परिसर में अपने सामान को लेकर जाते पोलिंग पार्टी के साथ पुलिसकर्मी
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल मुस्तैद हो गए हैं। सभी ने मोर्चा संभाल लिया है।
११ सुपर जोन, ३५ जोन और २२४ सेक्टरों में सुरक्षा को बांटा गया है। इन सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल मुस्तैद रहेंगे।
जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को सुबह से जुटे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड के जवान मतदान केंद्रों के लिए रवाना किए।
इन जवानों ने मतदान केंद्रों पर जाकर मोर्चा संभाल लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स नजर आने लगी। करीब १८ हजार जवान प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण कराएंगे।
सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में सतर्क और सजग निगाहें
सुपर जोन में एडीएम और एएसपी मुस्तैद रहेंगे, वहीं जोन में सीओ और एसडीएम व समकक्ष अफसर पूरी निगरानी रखेंगे। सेक्टरों की सुरक्षा इंस्पेक्टर और उनके समकक्ष प्रशासनिक अफसर भी मुस्तैद किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सतर्क और सजग रहते हुए पूरी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
करीब १८ हजार जवान मतदान के लिए मथुरा में मुस्तैद किए गए हैं। इनमें सीपीएफ (सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स), पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के जवान होंगे। मतदान केंद्रों की अंदरूनी सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल संभालेंगे तो बाहरी सुरक्षा पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के हवाले की गई है।
- श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण/चुनाव के नोडल अफसर