फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Second dose of corona given to missing youth

मथुरा: लापता युवक के लगा दी गई कोरोना की दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Second dose of corona given to missing youth
फरह (मथुरा)। लापता युवक को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगा देने की जानकारी से परिजन हैरान हैं। उन्होंने फर्जी तरीके से सूची अपडेट करने का आरोप लगाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट फरह स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से मांगी है।
विज्ञापन

सिकंदरा आगरा निवासी भूपेंद्र कुमार के कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज 23 जून 2021 को फरह स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाई थी। इसके अगले माह वह लापता हो गया। इसकी गुमशुदगी आगरा के थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

परिजन युवक की तलाश कर रहे हैं। पिछले माह कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए मोबाइल पर फोन आया। इसी बीच उसके फरह क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार ने अचानक पोर्टल पर मोबाइल नंबर डालकर जांच की तो पता चला कि 20 जनवरी को कोरोना की दूसरी डोज लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब युवक लापता है तो उसे टीके की दूसरी डोज कैसे लग गई। यह पोर्टल पर वैक्सीन लगने का फर्जी अपडेट किया है।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी कराई जा रही है। हो सकता है कि उसने वैक्सीन यहां लगवाई हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.मुनीष पौरूष ने फरह स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इधर, लापता युवक भूपेंद्र के पिता सीताराम का कहना है कि फरह स्वास्थ्य केंद्र पर फर्जी डोज लगाना दर्शाया गया है। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed