फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura se billochapura tak surakshit hoga relave traik

Mathura News: मथुरा से बिल्लोचपुरा तक सुरक्षित होगा रेलवे ट्रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
mathura se billochapura tak surakshit hoga relave traik
मथुरा। रेलवे ट्रैक किनारे छुट्टा पशुओं के रोकने को लगाते सेफ्टी फेंसिंग। - फोटो : mathura
अम्बर अग्निहोत्री
विज्ञापन


मथुरा। रेलवे ट्रैक पर छुट्टा पशुओं का झुंड ट्रेनों के लिए खतरा बन रहे थे। ये लगातार ट्रेनों से टकरा रहे थे। अब रेलवे द्वारा मथुरा से बिल्लोचपुरा तक रेलवे ट्रैक पर इनकी रोकथाम के लिए चिन्हित किए गए 10 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को डब्ल्यू बीम मेटल पाइप की फेंसिंग कर सुरक्षित किया जाएगा। ट्रैक के सहारे फेंसिंग करने का काम निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। इस पर रेलवे 4.37 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा।
मथुरा से बिल्लोचपुरा के बीच रेलवे लाइन पर दोनों ओर डब्ल्यू बीम मेटल पाइप की फेंसिंग कर उसे सुरक्षित किया जाएगा, जिससे छुट्टा पशु और ग्रामीण आसानी से रेलवे ट्रैक तक न पहुंच सकें। मथुरा-आगरा के बीच व्यस्त ट्रैक होने के कारण थोड़े-थोड़े अंतराल पर ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। रेलवे ट्रैक पर अचानक से छुट्टा पशुओं के आ जाने से वह ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। जिसका सीधा असर ट्रेन संचालन पर पड़ता है।
विज्ञापन

इन पशुओं के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस जाते हैं। जिससे ट्रेन संचालन थम जाता है। ऐसे में अब रेलवे अधिकारियों ने मथुरा से बिल्लोचपुरा तक रेलवे ट्रैक का अध्ययन कर करीब 10 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को चिन्हित किया, जहां से छुट्टा पशुओं आसानी से रेलवे ट्रैक पर पहुंचते हैं। फेंसिंग कार्य की सभी प्रक्रियाएं रेलवे द्वारा पूरी कर ली गई हैं, शीघ्र ही इसका काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फेंसिंग के काम पर खर्च होंगे करीब 4.37 करोड़ रुपये
मथुरा से बिल्लोचपुरा तक के बीच चिन्हित स्थानों पर डब्ल्यू बीम मेटल पाइप फेंसिंग का कार्य किया जाएगा। इस पर रेलवे द्वारा करीब 4.37 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। फेंसिंग का कार्य निजी कंपनी के ठेकेदार द्वारा किया जाएगा।

ग्रामीण भी आसानी से पार नही कर सकेंगे फेंसिंग
ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन को लोग खेत पर जाने और शौच आदि के लिए पार करते हैं। इस दौरान अक्सर ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आकर या तो जान गंवा देते हैं या गंभीर घायल हो जाते हैं। रेलवे द्वारा की जा रही फेंसिंग को ग्रामीण भी आसानी से पार नहीं कर सकेंगे। इससे मैन रन ओवर की घटनाओं में भी कमी आएगी।


वर्जन-

रेलवे लाइन पर अक्सर छुट्टा पशु पहुंच जाते हैं और वह ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। इससे ट्रेन संचालन प्रभावित होता है। मथुरा से बिल्लोचपुरा तक की रेलवे लाइन के करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में डब्ल्यू बीम मेटल पाइप की फेंसिंग की जाएगी। शीघ्र ही फेंसिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
- एनपी सिंह, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed