फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: RLD's flag will be bowed for seven days, there will be no program

मथुरा: सात दिन तक झुके रहेंगे रालोद के झंडे, नहीं होंगे कोई कार्यक्रम

Fri, 07 May 2021 06:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Mathura: RLD's flag will be bowed for seven days, there will be no program
मथुरा। रालोद मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के आकस्मिक निधन पर रालोद ने शोक जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, कांग्रेस और सपा नेताओं ने भी रालोद मुखिया के निधन पर शोक जताते हुए अपूर्णीय क्षति बताया।
विज्ञापन

रालोद के कैंप कार्यालय राधापुरम एस्टेट पर शोकसभा में जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहा कि चौधरी साहब के अंतिम समय पर बोले गए वचनों का पालन करने का संकल्प लिया गया। सात दिन शोक की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन सात दिनों में रालोद कोई कार्यक्रम नहीं करेगी। इन सात दिनों तक रालोद कार्यकर्ता के आवासों पर लगे रालोद के झंडे झुके रहेंगे।
विज्ञापन

शोक जताने वालों में बदन सिंह, अनूप चौधरी, राजेंद्र सिंह सिकरवार, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, बाबूलाल, योगेश नौहवार, विवेक देशवार राजेश चौधरी, जयवीर सिंह, बबलू चौधरी, अरविंद पाल धनगर, बबलू चौधरी, अनुराग चौधरी, मृदुल दीक्षित हैं। महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी, रालोद के शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता यामिनी रमन आचार्य ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसान हितों के पोषक, मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील और समर्पित नेता थे। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी संजय लाठर ने भी शोक व्यक्त किया है। पूर्वमंत्री सरदार सिंह भी रालोद मुखिया के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed