फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Responsibility of computer operator handed over to the sweeper

मथुरा: सफाईकर्मी को सौंप रखी कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी

Fri, 18 Jun 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Responsibility of computer operator handed over to the sweeper
गोवर्धन (मथुरा)। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने सफाईकर्मी पंकज कुमार को गोवर्धन ब्लॉक पर कंप्यूटर ऑपरेटर की बड़ी जिम्मेदारी सौंप रखी है, जबकि सरकारी अभिलेखों में वह सफाईकर्मी राजस्व गांव मलसराय के मजरा टोंड में ड्यूटी पर तैनात दिखा रखा है। ऐसे में किसी गोपनीय दस्तावेज और सरकारी कामकाज में चूक होती है, तो किसकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

पंकज कुमार की नियुक्ति सरकारी अभिलेखों में सफाईकर्मी के पद पर है। वह राजस्व गांव मलसराय के मजरा टोंड में ड्यूटी पर तैनात दिखा रखा है। चार वर्ष से सफाई कार्य नहीं कर रहा है। वह गोवर्धन ब्लॉक के पंचायती राज कार्यालय में कंप्यूटर चला रहा है।
विज्ञापन

गोवर्धन ब्लॉक में 40 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में 99 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति है, लेकिन ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मी सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। बीडीओ ब्रजबिहारी त्रिपाठी का कहना है कि ब्लॉक पर कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी है, सफाई कर्मचारी कार्यालय से अटैच है। काम का अधिक लोड होने के चलते सफाई कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर का काम देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed