फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: RBI returned Rs 10 lakh

मथुरा: आरबीआई ने 10 लाख रुपये वापस कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: RBI returned Rs 10 lakh
मथुरा। साढ़े तीन माह पूर्व सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के खाते से १७ बार में निकाले गए फिक्स डिपॉजिट खाते से निकाली गई रकम ८.७७ लाख रुपये आरबीआई ने वापस कराए हैं, जबकि बचत खाते से निकले १.१० लाख रुपये वापस नहीं किए। इसमें आरबीआई ने पीड़ित की कमी दर्शाई। ओटीपी बताने के चलते जालसाजों ने यह रकम सेवानिवृत्त इंजीनियर के खाते निकाले थे।
विज्ञापन

शहर के माधवपुरी कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर रामप्रसाद शर्मा का खाता भूतेश्वर स्थित इंडस इंड बैंक में है। इसमें बचत और फिक्स डिपॉजिट खाता है। ३ नवंबर २०२१ को इंजीनियर के पास जालसाज का फोन आया।
विज्ञापन

ओटीपी के जाल में फंसे इंजीनियर के खाते से जालसाजों ने दोनों खातों से ९.८७ लाख रुपये निकाल लिए। इसका मोबाइल पर मैसेज देखकर इंजीनियर दंग रह गए। इसकी शिकायत बैंक और कोतवाली पुलिस में की। बावजूद इसके इंजीनियर अपनी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों के अलावा आरबीआई से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की जांच जम्मू लोकपाल को सौंपी गई। जम्मू लोकपाल की जांच में इंजीनियर को २८ फरवरी २०२२ को आरबीआई ने बचत खाते में ८.७७ लाख रुपये डाल दिए। इसके अलावा बचत खाते से निकाली गई रकम १.१० लाख रुपये वापस नहीं किए। इसमें इंजीनियर की कमी को दर्शाते हुए इस रकम को वापस नहीं किया। रिटायर्ड इंजीनियर का कहना है कि दीवाली से पहले यह रकम निकाली गई तो बड़ा दुख हुआ। दीवाली तनाव में गुजरी, पर होली जरुर खुशी से मनाएंगे। उन्होंने जम्मू लोकपाल और आरबीआई का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed