फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura railway station will be redeveloped with Rs 800 crores.

Mathura News: मथुरा रेलवे स्टेशन का 800 करोड़ से होगा पुनर्विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura railway station will be redeveloped with Rs 800 crores.
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश भर में रेलवे स्टेशनों का स्थापना दिवस एक महोत्सव के रूम में मनाया जा रहा है। मथुरा रेलवे स्टेशन को स्थापित हुए 119 साल हो गए हैं। इस स्टेशन का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रहा है, जो इसे देश के अन्य स्टेशनों से इसे अलग करता है। सांसद बुधवार शाम मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार दो पर आयोजित स्टेशन के स्थापना दिवस महोत्सव में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि जब वह छह साल की थी तो दिल्ली में परिवार के साथ रहती थीं। उनका दिल्ली से चेन्नई आना-जाना होता था। तब से वह मथुरा स्टेशन के बारे में जानती हैं। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन के इतिहास और इसके बारे में जागरूकता बढाने के लिए इस महोत्सव को मनाया जा रहा है। आगरा मंडल में पुनर्विकास योजना के अंतर्गत दो स्टेशन आगरा व मथुरा का उच्चीकरण तथा विकास किया जाएगा। इस स्टेशन के पुनर्विकास में लगभग 800 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन


विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्टेशनों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर रेलवे स्टेशन की स्थापना के 119 वर्षों के समृद्ध इतिहास को याद किया गया। स्टेशन से जुड़े इतिहास की फोटो और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पूर्व स्कूली बच्चों, स्काउट एंड गाइड एवं सांस्कृतिक टीम द्वारा कार्यक्रम पेश किए गए। महोत्सव में स्टेशन निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक वीवी मंगल, डीसीआई अमित भटनागर, आरपीएफ इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी, जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तौमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशन: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है, जो कि ऐतिहासिक महत्व रखता है। ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान स्थापित स्टेशन ने परिवहन और व्यापार को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सबसे बड़ा तेल रिफाइनरियों में से एक रिफायनरी मथुरा में स्थित है।


वर्ष 1904 में हुआ था स्थापित : मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की स्थापना वर्ष 1904 में हुई थी। मथुरा कैंट लाइन 1875 में बंबई, बड़ौदा और मध्य भारतीय रेलवे द्वारा खोली गई थी। यह 1952 में पूर्वोत्तर रेलवे को हस्तांतरित किया गया था। 2009 में मथुरा-कासगंज लाइन को मीटर गेज से परिवर्तित कर ब्रॉडगेज किया गया। 11 किमी लंबी मथुरा-वृंदावन मीटर गेज लाइन बंबई, बड़ौदा और मध्य भारतीय रेलवे द्वारा 1889 में खोली गई। 1982-85 में फरीदाबाद-मथुरा-आगरा खंड का विद्युतीकरण किया गया। 1985-86 में मथुरा-भरतपुर-गंगापुर सिटी लाइन का विद्युतीकरण किया गया।



देश का सबसे बड़ा जंक्शन : मथुरा जंक्शन से दक्षिण सीमा और पश्चिमी सीमांत तक की ट्रेनें चलती हैं। यह भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। इस जंक्शन से 7 लाइनें गुजरती हैं। यही कारण है कि मथुरा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन र्है। उत्तर से दक्षिण भारत तथा राजस्थान के लिए रेलवे लाइन इसी स्टेशन से होकर गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed