फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: PRV came to help on the request of father, saved the life of the child

मथुरा: पिता की गुहार पर पीआरवी आई मदद को, बचाई बच्चे की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: PRV came to help on the request of father, saved the life of the child
मथुरा। एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यूपी 112 पीआरवी ने पिता की गुहार के बाद नवजात को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी के गांव पलेरा के रहने वाले अमर पुत्र कांता की पत्नी ने शनिवार देर रात करीब 2 बजे बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद बेटी की तबियत खराब होने लगी। राधेश्याम हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसकी जान को खतरा बताया और उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती करने के लिए कहा है। यह सुनकर अमर किसी वाहन के इंतजाम करने के लिए अस्पताल के बाहर दौड़ा।
विज्ञापन

देर रात होने के कारण मथुरा-वृंदावन रोड पर कोई वाहन नहीं मिला। इसी बीच अचानक उसकी नजर अस्पताल के सामने खड़ी यूपी 112 की पीआरवी 1884 पर गई, उसने पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने बच्ची को लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी पर उपनिरीक्षक सरमन सिंह, आरक्षी कमल कृष्ण व गाड़ी चालक धर्म सिंह निमेष ने बिना समय गंवाए बच्ची को वृंदावन के रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तत्काल बच्ची को एनआईसीयू वार्ड में भर्ती करते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के साथ जरूरतमंद को पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मदद करते हैं और करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed