फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Ponds dry, no water in canals, farmers are worried

मथुरा: तालाब सूखे, नहरों में पानी नहीं, किसान हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ponds dry, no water in canals, farmers are worried
मथुरा। एक तरफ सरकारी नुमाइंदों के जनपद के तालाबों को भरने के दावे और दूसरी तरफ किसानों की पुकार, कोई सुनने को तैयार नहीं। सिंचाई अधिकारी सिर्फ खेती तक सीमित और किसानों को तपती दोपहरी में खेतों से अपने पेट भरने लायक पैदावार भी करनी और पशुओं को भी जिंदा रखने के प्रयास करना है। जनपद के किसान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों में कोई तालमेल नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, इस समय अधिकतर नहरों में पानी नहीं है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है वह पानी नहीं होने के कारण दाल, कपास, चरी तथा अन्य खेती तो कर ही नहीं पा रहे हैं, साथ ही तालाबों में भी पानी नहीं होने के कारण पशुओं को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मानागढ़ी निवासी किसान सुभाष नौहवार ने बताया कि तालाबों में पानी ही नहीं है। दो-एक दिन बाद पशुओं के पीने के लिए पानी नहीं बचेगा। उधर, सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने बताया कि इस समय जायद की फसल है, जिसके लिए सरकार की ओर से पानी देने का कोई प्रावधान ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा सिर्फ रबी और खरीफ की फसल के लिए सिंचाई का पानी दिया जाता है। वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन बच्चन सिंह ने बताया कि ओखला बैराज के गेट की मरम्मत और बैराज के फ्लोर के मरम्मत का कार्य किए जाने के चलते आगरा नहर को ९ अप्रैल से ७ मई तक नहर बंदी किया जाना प्रस्तावित है।

तालाबों को भरवाने का किया दावा
एक्सईएन बच्चन सिंह ने दावा किया कि हम आगरा नहर के जरिए अभी तक १११ तालाबों के लक्ष्य के सापेक्ष ९५ तालाबोें को २१ मार्च तक भरवा चुके हैं। शेष तालाब जल्द ही भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed