{"_id":"61b760a7d97a9d68a243339e","slug":"mathura-police-returned-the-bag-containing-rs-17-lakh-mathura-news-mtr510058928","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 17 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस ने किया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 17 लाख रुपये से भरा बैग पुलिस ने किया वापस
विज्ञापन
मथुरा। 17 लाख रुपये से भरा बैग सौंपती जमुनापार पुलिस।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुनापार लक्ष्मीनगर में एचडीएफसी के एटीएम में १७ लाख रुपये से भरा बैग मिलने के बाद पुलिस ने उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया। एटीएम में रुपये डालने आई टीम का यह बैग लापरवाही के चलते छूट गया था।
थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर तिराहे पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। सोमवार को एटीएम में रुपये डालने वाली टीम आई। टीम रुपये डालकर चली गई। लोगों ने एटीएम में बैग देखकर जमुनापार पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा और पुलिस टीम ने बैग को देखा।
बैग में नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस भौचक्की रह गई। पुलिस ने बैग को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार को भी बुलवाकर रुपये के मालिक की तलाश करने को कहा। करीब डेढ़ घंटे बाद एटीएम में रुपये डालने वाली टीम आ गई। बैग छूटने की पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने टीम को आगे से लापरवाही न बरतने की सलाह देते हुए १७ लाख रुपये से भरा बैग वापस किया।