{"_id":"62c052367e5fd412a9024425","slug":"mathura-police-led-by-sdm-attached-gangster-s-property-worth-18-30-lakhs-mathura-news-mtr5201703123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एसडीएम की अगुवाई में पुलिस ने गैंगस्टर की 18.30 लाख की संपत्ति की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एसडीएम की अगुवाई में पुलिस ने गैंगस्टर की 18.30 लाख की संपत्ति की कुर्क
विज्ञापन
गांव हाथिया में गैंगस्टर की संपति को कुर्क करते एसडीएम एवं सीओ गोवर्धन।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। गांव हाथिया में एसडीएम तथा सीओ के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 18.30 लाख रुपये की संपत्ति को थाना बरसाना पुलिस ने कुर्क कर ली।
गांव हाथिया सक्रिय अपराधियों का गढ़ माना जाता रहा है। ओएलएक्स एवं ऑनलाइन टटलू से विख्यात हाथिया के अपराधियों ने देश के विभिन्न राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम देकर अवैध संपत्ति अर्जित की है।
शासन के निर्देश पर एसडीएम संदीप वर्मा व सीओ गौरव त्रिपाठी ने कुख्यात अपराधियों की कुंडली खंगाल कर बरसाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ गौरव कुमार बरसाना पुलिस के साथ गांव हाथिया पहुंचे। उन्होंने मुनादी करा कर कुख्यात अपराधी जुवैर उर्फ कोकिला की 18.30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कराई।
विज्ञापन
एसडीएम संदीप वर्मा की मौजूदगी में गांव हाथिया में कुख्यात अपराधी गैंगस्टर जुवैर उर्फ कोकिला की 18.30 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कराई गई है।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।