फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: PM Modi in Braj today

Mathura : आज ब्रज में पीएम मोदी, कई सौगात की आस, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन को भी जाएंगे प्रधानमंत्री

Thu, 23 Nov 2023 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 03:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए बजट और एलिवेटेड/मेट्रो ट्रैक को मंजूरी दे सकते हैं। पीएम चार घंटे पांच मिनट यहां रुकेंगे।

विज्ञापन
Mathura: PM Modi in Braj today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीकृष्ण भक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्हैया की नगरी मथुरा आ रहे हैं। वे बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए बजट और एलिवेटेड/मेट्रो ट्रैक को मंजूरी दे सकते हैं। पीएम चार घंटे पांच मिनट यहां रुकेंगे। सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शाम चार बजे पूजन-दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से 4.30 बजे ब्रज रज कार्यक्रम में शिरकत को पहुंचेंगे। वहां 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मीराबाई पर बनी पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री व सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य नाटक को देखेंगे। मीरा बाई पर डाक टिकट जारी करेंगे और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। शाम 7.45 बजे वापसी प्रस्तावित है। पीएम के स्वागत को सीएम योगी खुद मथुरा में मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.30 बजे मथुरा पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला प्रशासन को प्राप्त हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आर्मी हेलीपैड से सीधे रेलवे ग्राउंड पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में मीराबाई जयंती के कार्यक्रम में जाएंगे। उनका बांके बिहारी दर्शन का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार पीएम दोपहर 3.15 बजे आगरा एयरपोर्ट से मथुरा के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 3.40 बजे आर्मी हेलीपैड पर आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से 3.45 बजे सड़क मार्ग के रास्ते होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चार बजे पहुंचेंगे। यहां पूजन-दर्शन के बाद 4.15 बजे रेलवे ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। 4.30 बजे ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे। 4.30 से 7.30 बजे तक मीराबाई जयंती समारोह में शामिल होंगे। शाम 7.35 बजे सड़क मार्ग से होते हुए 7.40 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 7.45 बजे दिल्ली को रवाना हो जाएंगे।

इन सौगातों की आस

  • बांके बिहारी कॉरिडोर को बजट मंजूरी
  • ब्रॉडगेज के स्थान पर एलिवेटेड/मेट्रो ट्रैक को मंजूरी
  • टेक्सटाइल पार्क की सौगात मिलने की उम्मीद
  • नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तृतीय चरण को अमल में लाने की उम्मीद
  • वेटरनेरी विवि को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने की उम्मीद
  • मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की घोषणा की उम्मीद
  • संपूर्ण मथुरा-वृंदावन को गंगाजल की सौगात
  • एनएचएआई के रिंग रोड प्रस्ताव को मंजूरी की घोषणा की उम्मीद
  • एनएचएआई के ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग की घोषणा की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed