फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Paneer was being made in illegal dairy plant

मथुरा: अवैध रूप से चल रहे डेयरी प्लांट में बन रहा था पनीर

Thu, 04 Mar 2021 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Paneer was being made in illegal dairy plant
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बाजना के मानागढ़ी में अवैध रूप से चल रही पनीर की फैक्ट्री पकड़? - फोटो : MATHURA
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे डेयरी प्लांट में तैयार हो रहे पनीर का नमूना भरा गया। इस दौरान संचालक फरार हो गया। इसके अलावा कई जगह से सोयाबीन, क्रीम समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए, वहीं 100 किलो देसी घी समेत अन्य खाद्य पदार्थ को सील भी किया गया।
विज्ञापन

विभाग के डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी बाजना में मानागढ़ी रोड पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से डेयरी प्लांट संचालित कर बड़ी मात्रा में पनीर बनाया जा रहा है। सूचना पर विभाग की टीम ने छापा मारा। डेयरी में मानकों को ताक पर रखकर अवैध रूप से पनीर बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान डेयरी मालिक मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। टीम ने तैयार पनीर से एक नमूना लिया। क्रीम, सफेद घोल का नमूना लिया। टीम गांधीनगर बाजना में देव ट्रेडर्स पर गई, वहां से टीम ने सोयाबीन रिफाइंड, एक पुखराज एडिबल ऑयल का नमूना लिया। कमी मिलने पर देव ट्रेडर्स को सुधार के लिए नोटिस दिया गया। मंडी बाजना की कैंटीन से अरहर की दाल का नमूना लेकर कैंटीन के मैनेजर को सुधार का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

डीओ ने बताया कि कोतवाली रोड पर टीम ने विनोद घी वाले के यहां से घी का नमूना लिया। वहां पर मौके पर बिना बिल के पारस ब्रांड, माधव ब्रांड के घी पाए गए। सुमन ब्रांड का सोयाबीन रिफाइंड पाया गया। इसे घी में मिलाकर देसी घी बनाकर बिक्री करता था। मौके पर टीम ने दो नमूने घी के लिए। लगभग 100 किलो घी को सील कर विक्रेता की अभिरक्षा में छोड़ दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, मुकेश कुमार, गजराज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed