फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Panchayat elections: Candidates and supporters who came to the block after tying up the gamchha

मथुरा: पंचायत चुनाव: गमछा बांधकर ब्लॉक पर चले आए प्रत्याशी और समर्थक

Wed, 21 Apr 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Panchayat elections: Candidates and supporters who came to the block after tying up the gamchha
मथुरा। कोरोना भले ही हर दिन अपने पैर पसार रहा हो लेकिन पंचायत चुनाव में जोश में भरे प्रत्याशी और उनके समर्थकों को कोरोना से कोई डर नहीं है। बुधवार को ब्लॉक और कलक्ट्रेट पर पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थकों को कोरोना का डर नजर नहीं आया। अधिकतर प्रत्याशी और उनके समर्थक बिना मास्क के या फिर गमछा बांधकर ब्लॉक पर चले आए। इतना ही नहीं उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

जनपद में यूं तो दावेदारों ने चुनाव का प्रचार बहुत पहले से ही शुरू कर दिया था लेकिन बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नाम वापसी का आखिरी दिन था और इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। इसलिए प्रत्याशी तथा उनके समर्थक जोशखरोश में सुबह से ही ब्लॉक तथा कलक्ट्रेट पर जम गए। यह लोग जोश में यह भी भूल गए कि देश इस समय कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रत्याशियों द्वारा बहुत कम संख्या में मास्क लगा रखा था। अधिकतर ग्रामीणों गमछा या फिर शरीर पर पहनी जाने वाली धोती को ही मास्क बना लिया था। सड़कों पर चालान करने वाली पुलिस ने भी इस भीड़ को मास्क लगाने के लिए हिदायत तक नहीं दी गई। पुलिस तथा चुनाव अधिकारियों ने कोविड की गाइड लाइन का अनुपालन कराने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed