फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Organizing from limb to limb, applying colors like this to us

मथुरा: अंग से अंग लगाना, सजन हमें ऐसे रंग लगाना

Fri, 26 Mar 2021 08:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Organizing from limb to limb, applying colors like this to us
अग्रवाल सभा महिला समिति के होली महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती सदस्य। - फोटो : MATHURA
मथुरा। श्रीअग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा अग्रवाटिका में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरती, प्रियंका, राधा, सविता, अरुणा ने अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना होली गीत गाकर किया। रुचि, शिखा, रश्मि, वंदना ने होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से एवं पारुल रेखा ने एक राधा एक मीरा दोनों ने कृष्ण को चाहा भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

संगीता, मेधा, सुगंधा ने होली खेले ब्रज की हर बाला सुनाया। इसके बाद राधा रूप में वंशिका व कृष्ण रूप में ग्रेसी ने जहां-जहां राधे वहां-वहां जाएंगे मुरारी, गोरे-गोरे गालन पै रंग लगाएंगे बिहारी... आदि गीतों पर नृत्यों के जलवे बिखेर हुरियारे वातावरण का सृजन कर समा बांधा। हास्य नाटिका गांव की किटी पार्टी में अंजना, रेनू, जूली, छाया व अनीता ने अपने अभिनय की अदायगी से सभी को गुदगुदाया। इससे पूर्व संरक्षिका रजनी तायल, संयोजिका मीरा व आशा अग्रवाल ने राधा-कृष्ण की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में श्रीअग्रवाल सभा अध्यक्ष महावीर मित्तल, उपाध्यक्ष बनवारीलाल गर्ग, शशिभानु गर्ग, अनीता, नेहा, सुधा, माधुरी अग्रवाल आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed