{"_id":"61bdee4bbb939e3cb517f2f5","slug":"mathura-officials-engaged-in-the-construction-of-a-road-worth-one-crore-89-lakhs-mathura-news-mtr510312123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एक करोड़ 89 लाख की सड़क के बंदरबांट में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एक करोड़ 89 लाख की सड़क के बंदरबांट में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा अवस्थापना निधि से नगर में एक करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराई जा रही सीसी सड़क के नाम पर धन का बंदरबांट करने का आरोप दुकानदारों ने लगाया है। उन्होंने शनिवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और सड़क का मानकों के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की।
शाम को दुकानदार मदनलाल वशिष्ठ, सुखदेव, दाऊदयाल पारुआ, राजेंद्र सैनी, योगेश वर्मा, राकेश वर्मा, हरी गोस्वामी व सत्तो आदि ने कहा कि कोसीकलां नगर विकास से अछूता हैं, सरकार के नुमाइंदे और नगर पालिका प्रशासन के पास विकास की कोई योजना नहीं है। अगर कोई विकास कार्य होता है, तो उसमें गुणवत्ता को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है।
पिंटू सैनी, अनिल जैन, भरत सिंह, मेघश्याम सविता, नीरज का कहना था कि पिछले दिनों विकास प्राधिकरण ने आंबेडकर पार्क से अग्रसेन तिराहे एवं केनरा बैंक से घंटाघर तक सीसी सड़क का काम शुरू कराया था। जिसको मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिना जीएसवी डाले सड़क बनाई जा रही है, जबकि उक्त सड़क से 100 टन से भी अधिक के वाहनों का आवागमन रहता है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क कितने समय चल पाएगी। मुकेश अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, राधारमन वशिष्ठ, दिगंबर ने कहा कि ऐसी सड़क बनाने से कोई फायदा नहीं है।
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, जहां तक जीएसवी का सवाल है, जहां सड़क पक्की निकल रही है, वहां जीएसवी नहीं डाली जा रही। जरूरत के हिसाब से सड़क को समतल करके निर्माण कराया जा रहा है। जिससे सड़क की ऊंचाई नहीं बढ़ सके।
-सर्वेश गुप्ता, अवर अभियंता, एमबीडीए