फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Officials engaged in deciding the examination schedule along with teaching

मथुरा: शिक्षण के साथ परीक्षा कार्यक्रम तय करने में जुटे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Officials engaged in deciding the examination schedule along with teaching
मथुरा। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विचार-विमर्श करते अधिकारी।
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के आगामी परीक्षा कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा और शिक्षाधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा, प्री बोर्ड परीक्षा और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ अन्य कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

कोविड की स्थितियों से निकलने के बाद अब शिक्षण कार्य को पटरी पर लाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। बुधवार को इसके दृष्टिगत वीडियो कांफ्रेंस में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा जय शंकर दुबे की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज दिव्य कांत शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षा, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा, कक्षा 6 से लेकर 11 तक की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा, माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान समय में पाठ्यक्रम की स्थिति, कक्ष निरीक्षकों का डाटा ऑनलाइन किए जाने की स्थिति, बोर्ड मूल्यांकन में परीक्षकों का डाटा ऑनलाइन की स्थिति, आगामी बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनआईसी के सभागार से मथुरा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा के प्रधानाचार्य एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव यादव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बछगांव के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, किशोरी रमण कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी अग्रवाल, श्री गुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज महावन के प्रधानाचार्य डॉ. संजय शर्मा, श्रीराधाकृष्ण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावन के प्रधानाचार्य नितिन शर्मा, श्रीभक्ति संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन से पवन गौड़ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed