{"_id":"60c21f528ebc3e31dc136547","slug":"mathura-no-electricity-was-available-for-nine-hours-people-were-crying-in-the-scorching-heat-mathura-news-agr4952136128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नौ घंटे नहीं मिली बिजली, भीषण गर्मी में बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नौ घंटे नहीं मिली बिजली, भीषण गर्मी में बिलबिलाए लोग
विज्ञापन
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद में बिजली का बुरा हाल है। बुधवार रात आधा शहर अंधकार में डूबा रहा। नौ घंटे बिजली नहीं मिली तो लोग भीषण गर्मी से बिलबिला उठे। शाम छह बजे की गई बिजली देररात तीन बजे आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच लोग बिजली आने के लिए विद्युत निगम अफसरों को फोन करते रहे लेकिन किसी अफसर ने फोन नहीं उठाया।
महानगर के मोतीकुंज, मोतीकुंज एक्सटेंशन, धौलीप्याऊ, चंदनवन फेस-वन, चंदनवन फेस-दो, नटवर नगर आदि इलाके अंधकार में डूबे रहे। यहां के लोगों ने कई बार विद्युत निगम अफसरों को फोन किए, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। रातभर बिजली के इंतजार में कट गई। देर रात तीन बजे बिजली आने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
मोतीकुंज निवासी डॉ. लोकेश गौतम का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में नौ घंटे बिजली न मिलने से छोटे बच्चे और वृद्ध हर कोई परेशान हो गया। नटवर नगर निवासी एके शर्मा का कहना है कि एक तो महामारी को लेकर हर कोई परेशान है। ऊपर से विद्युत निगम अफसरों की कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नौ घंटे तक बिजली न मिले तो क्या होगा। धौलीप्याऊ निवासी ऋषभ का कहना है कि महामारी के वक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा था कि बिजली नहीं जाएगी।
विज्ञापन
यहां तो बिजली नौ घंटे तक गायब रही। नटवर नगर निवासी महेश गुप्ता का कहना है कि वास्तव में बिजली का बुरा हाल है। उम्मीद जगी थी कि ऊर्जा मंत्री मथुरा से बन गए तो बिजली नहीं जाएगी। पर ऐसा ही कोई दिन होगा, जब बिजली चार पांच घंटे न जाती हो।
औरंगाबाद से आ रही एलटी पैनल की केबल जलने से यह परेशानी हुई। लोड अधिक होने से यह फॉल्ट हुआ। यह लोड चोरी की जलाई जा रही बिजली से हो रहा है। बिजली सप्लाई को दुरुस्त कर लिया गया। केवल नटवर नगर को आपूर्ति देने में समय जरूर लगा।
- मनीष कुमार गुप्ता, एक्सईएन प्रथम।