फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura news in National Highways

मथुरा: नितिन गडकरी से मिलीं हेमामालिनी, नेशनल हाईवे पर अव्यवस्था का उठाया मुद्दा

Thu, 21 Jan 2021 10:04 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
mathura news in National Highways
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने जनपद मथुरा की सीमा से गुजरने वाले पीलीभीत-बरेली-मथुरा और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्गों की अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने इन दोनों ही राष्ट्रीय राजमार्गों की समस्या का जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के समक्ष सांसद हेमामालिनी ने कहा कि पीलीभीत-बरेली मथुरा राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग तो बना दिया है, लेकिन अब तक इस पर काम कुछ भी शुरू नहीं किया। जनपद मथुरा के कस्बा राया में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। मार्ग की हालत भी बेहद खराब है। इसी तरह दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो रहा है। पुलों पर लगी लाइट बंद पड़ी रहती हैं।

विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पीलीभीत मथुरा मार्ग की मरम्मत पीडब्ल्यूडी से करा रहा है। छह माह में इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिल्ली-आगरा मार्ग की कंपनी बदल दी गई है। इस परियोजना को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता जनार्दन शर्मा भी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed