{"_id":"6008426d8ebc3e32ed5a43d5","slug":"mathura-news-in-ayodhya-temple-mathura-news-agr4772167174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ‘अयोध्या में राम मंदिर में महाराज दशानन की लगे भव्य प्रतिमा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ‘अयोध्या में राम मंदिर में महाराज दशानन की लगे भव्य प्रतिमा’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लंकेश भक्त मंडल की ओर से बैठक के बाद प्रधानमंत्री एवं श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष को लिखे पत्र में मांग की गई है कि अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर में महाराज दशानन की प्रतिमा लगाई जाए। लंकेश भक्त मंडल भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए भी अलग से दान देगा।
लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने पत्र में लिखा है कि लंका पर विजय प्राप्त करने से पूर्व भगवान श्रीराम ने सेतु बंधु रामेश्वरम पर महाराज दशानन से महादेव की पूजा कराई थी। उस समय भगवान श्रीराम की ओर से जामवंत लंका गए थे उन्होंने प्रभु राम की ओर से लंकेश को आचार्य बनने के निमंत्रण को लंकेश ने स्वीकार किया था। जानकीजी को साथ लाकर रामजी से युद्ध में विजय प्राप्त करने की पूजा-अर्चना रामेश्वरम में दशानन ने कराई थी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के बनाए जा रहे अद्भुत मंदिर में अब भगवान श्रीराम के आचार्य दशानन की भी उसी तरह से भव्य प्रतिमा अयोध्या में लगे। जिस तरह से भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा लगने जा रही है। उन्होंने कहा है कि सभी लंकेश भक्त राम मंदिर निर्माण में अपना दान देने के साथ-साथ लंकेश की भव्य प्रतिमा के लिए भी दान देंगे। बैठक में बीडी शमा, कुलदीप अवस्थी, ब्रजेश सारस्वत, संजय सारस्वत, अजय सारस्वत, संतोष सारस्वत, गजेंद्र सारस्वत, देवेंद्र सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, मुकेश सारस्वत प्रधान, राकेश सारस्वत, अनिल सारस्वत, कपिल सारस्वत, हरिओम सारस्वत आदि थे।