फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura news,govardhan petrol pump,kaunthara petrol pump,kaunthara petrol pump mathura,illegal petrol pump

बिना डीलरशिप दोबारा पेट्रोल पंप पर बिक्री शुरू

Mon, 12 Jul 2021 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
mathura news,govardhan petrol pump,kaunthara petrol pump,kaunthara petrol pump mathura,illegal petrol pump
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन क्षेत्र में फिर से बिना डीलरशिप अनुमति के पेट्रोल पंप संचालित करने का मामला प्रकाश में आया है। मई के महीने में गोवर्धन एसडीएम के निर्देश पर सौंख में तीन व एक पंप पर नगला गांठौली के निकट कार्रवाई की गई थी। उस दौरान सौंख, मुड़सेरस, कौंथरा, राया आदि स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे पंपों की डिस्पेंशरी मशीनों को संचालक रातों-रात उखाड़ ले गए थे।
विज्ञापन

बिना अनुमति के कौंथरा में पंप एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। कुछ माह पूर्व एसडीएम राहुल यादव ने क्षेत्र में बिना डीलरशिप अनुमति के चल रहीं पेट्रोल पंपों की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार विजय श्याम के नेतृत्व में आपूर्ति निरीक्षक विभाग की टीम डीग मार्ग पर स्थित नगला गांठौली के समीप अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप को सील करते हुए संचालकों के खिलाफ गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रातोंरात मुड़सेरस, कौंथरा, राया से पंप संचालक डिस्पेंशरी मशीनों को उखाड़ ले गए। इसके बाद अब तक शनिवार को गोवर्धन क्षेत्र के कौंथरा में डिस्पेंशरी मशीन लगाकर डीजल पेट्रोल की बिक्री शुरू हो गई है। आपूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि विगत माह कार्रवाई के दौरान कौंथरा में मशीन मौके पर नहीं मिली थी। लेकिन अब कोई पेट्रोल पंप वहां चल रहा है, इसकी जानकारी हमें नहीं है। जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि डीएसओ कार्यालय के बाबू सतपाल का कहना है कि कौंथरा में पंप चलाने की प्रशासन से कोई अनुमति नहीं दी गई है। वहां पंप चलने की जानकारी हमें नहीं है। आपूर्ति निरीक्षक इसकी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed