फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Nagraj Gowda of Karnataka came out to give the message of world peace

मथुरा: विश्व शांति का संदेश देने निकले कर्नाटक के नागराज गौड़ा

Thu, 02 Sep 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Nagraj Gowda of Karnataka came out to give the message of world peace
मथुरा। विश्व शांति, राष्ट्रीय एकता, पानी बचाओ-हरियाली बढ़ाओ, सर्वधर्म समभाव व गोसेवा का देश में संदेश देने निकले कर्नाटक हासन निवासी के नागराज गौड़ा बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचे। इसके बाद दिल्ली होते हुए बिहार, झारखंड आदि राज्यों का भ्रमण कर संदेश देंगे। अभी तक नागराज 13 राज्यों में साइकिल से यात्रा करके यह संदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन

कर्नाटक के नागराज गौड़ा ने दिसंबर-2017 में साइकिल यात्रा मुंबई के अंधेरी वेस्ट से शुरू की। नागराज विश्व शांति के लिए अभी तक कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, एमपी, तेलगांना, आंध प्रदेश की साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। नागराज ने बताया कि विश्व शांति, राष्ट्रीय आदि मुद्दों को संदेश देने के लिए वह निकले हैं। हर हाल में देश में सर्वधर्म समभाव बना रहे, यह उनकी कामना है। वह साल 2023 में अपनी यात्रा पूरी करेंगे। यात्रा के वक्त मंदिर, गुरुद्वारा, आर्य समाज मंदिर में रुकते हैं। यात्रा खत्म होने के बाद वह अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर के दर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed