फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Municipal Corporation removed possession of valuable land worth crores

मथुरा: करोड़ों की बेशकीमती जमीन से नगर निगम ने हटवाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Municipal Corporation removed possession of valuable land worth crores
मथुरा। राजपुर गांव में करोड़ों रुपये की बेशकीमती सरकारी भूमि से नगर निगम ने कब्जा हटवाया है। इससे पहले भी गांव में निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से अन्य सरकारी भूमियों पर किए गए अवैध कब्जों को ढहाकर निगम का कब्जा कराया गया था।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की। राजपुर बांगर के खसरा 413 और 414 की लगभग दो हजार वर्गमीटर बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर अतिक्रमण अभियान चलाते हुए निगम की टीम ने ग्राम समाज की भूमि में दर्ज इस 2000 वर्गमीटर भूम को कब्जामुक्त कराया। बताया गया कि इस भूमि की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है। इसे अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद तार फैसिंग का कार्य निगम ने कराया है। इस कार्रवाई में अश्वनी पांडेय, क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व विभाग की टीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed