{"_id":"613236ee8ebc3e679c12b7e3","slug":"mathura-municipal-corporation-freed-land-from-illegal-occupants-mathura-news-agr5061500134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नगर निगम ने अवैध कब्जाधारकों से मुक्त कराई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नगर निगम ने अवैध कब्जाधारकों से मुक्त कराई जमीन
विज्ञापन
नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाती जेसीबी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि तालाबों-पोखर के साथ-साथ निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को अवैध कब्जा हटाने गई निगम की टीम का बाकलपुर में मुकेश और बादाम सिंह ने विरोध किया लेकिन निगम ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इसी प्रकार मुर्दा मवेशी की भूमि पर नीरज और सावित्री देवी ने कब्जा किया था, जिसको भी ध्वस्त कराया गया। गणेशरा में चक मार्ग की भूमि पर अमरपाल और कलुआ ने अवैध रूप से चारदीवारी बना ली थी, जिसको हटाकर नगर निगम ने संपत्ति को अपने कब्जे में किया है।
सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के वक्त वार्ड-8 तारसी में मौजा धनगांव में पोखर की भूमि पर बालवीर सिंह ने दीवार बनाकर कब्जा कर लिया था, जिसे शुक्रवार को अभियान चलाकर जेसीबी से हटा दिया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि 1 माह से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के वक्त दर्जनों पोखर और तालाब के से कब्जे हटाए गए। इसके अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति भी मुक्त कराई गई है।