{"_id":"61c09098b73aba55492b22a2","slug":"mathura-mp-hema-malini-said-that-the-temple-of-shri-krishna-should-be-made-grand-mathura-news-mtr510416887","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सांसद हेमामालिनी ने कहा श्रीकृष्ण का भव्य बने मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सांसद हेमामालिनी ने कहा श्रीकृष्ण का भव्य बने मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर बनाने की वकालत करते हुए कहा है कि मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है और अब वहां उनका भव्य मंदिर बनना चाहिए।
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वाराणसी में भव्य कॉरिडोर का निर्माण हुआ है और अब मथुरा में भी भव्य श्रीकृष्ण का मंदिर बनना चाहिए।
हालांकि मथुरा में मंदिर कैसे बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी देखेंगे कि कैसे बनेगा, लेकिन मेरा सिर्फ इतना ही कहना है कि प्यार से बनना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण की मंदिर बनाने की वकालत कर चुके हैं। सबसे बड़ी बात कि लगातार मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करना भी इसी का हिस्सा बताया जा रहा है। भाजपा के एजेंडे में मथुरा, काशी और अयोध्या शुरू से रहा है। भाजपा श्रीकृष्ण मंदिर के मुद्दे को गर्माए रखना चाहती है। अब सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी का बयान भी इसी तरह का संकेत दे रहा है।