फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mathura-Govardhan Road in social media

मथुरा : सोशल मीडिया पर छाई मथुरा-गोवर्धन रोड की बदहाली

Fri, 26 Feb 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mathura-Govardhan Road in social media
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन रोड की बदहाली की दास्तां सोशल मीडिया पर छाने लगी है। रोड निर्माण की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड जोर-शोर से चल रहा है। रोड निर्माण की मांग को सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज बनाने की मुहिम स्थानीय लोगों ने शुरू की है।
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के गोवर्धन आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लंबरदार एवं गणेश पहलवान ने इस बदहाली से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपकर रोड निर्माण कराने की मांग की थी। ज्ञापन के बाद से ही रोड निर्माण की मांग सोशल मीडिया के फेसबुक व व्हाट्सएप प्लेटफार्मों पर ट्रेंड के रूप में शुरू हो चुकी है। रोड निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने व्हाट्सएप पर मथुरा-गोवर्धन रोड ग्रुप बनाकर सभी को संगठित करने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुहिम के नेतृत्वकर्ता मनीष लंबरदार ने बताया कि रोड का फोरलेन कार्य 2016 में शुरू होने से सुगम व सुरक्षित यातायात की आशा जगी थी मगर फोरलेन कार्य पर रोक लग गई। 21 किमी का सफर तय करने में गड्ढों के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने चेतावनी है कि यदि सड़क नहीं बनाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed