फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mass marriage ceremony became a symbol of Hindu-Muslim unity

मथुरा: हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना सामूहिक विवाह समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mass marriage ceremony became a symbol of Hindu-Muslim unity
सामूहिक विवाह में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा वर व वधू को प्रमाणपत्र देते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत शनिवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगण में शादियां कराईं। पंजीकृत 86 जोड़ों के अलावा समाज कल्याण विभाग के पंजीकृत 32 जोड़ों को मिलाकर 118 जोड़े एक-दूजे के हुए। 112 हिंदू समाज के जोड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए। वहीं मुस्लिम समाज के 6 जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन

गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त अनुनय झा, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी मौजूद रहे। गरीब कन्याओं को 51 हजार की धनराशि दी गई है। इसमें 31 हजार कन्याओं के खाते में दिया है। शेष धनराशि से विवाह के लिए सामान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आयोजन प्रेम-भाईचारे का प्रतीक: मुकेश
महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सभी समुदायों के बीच प्रेम व भाईचारे की भावना प्रबल होती है। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम ने इस तरह का आयोजन पहली बार किया है। यह विवाह पवित्र संस्कारों पर अपनी जड़े जमा चुका है। दहेज प्रथा जैसी बुराइयों पर कड़ा प्रहार करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

खूब मिले उपहार
नगर निगम के विवाह समारोह में निगम के पार्षदों एवं समाजसेवी लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की। सभी ने प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ गृहस्थी का सामान भेंट किया। इसके अतिरिक्त नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने प्रत्येक वर को 1 हाथ घड़ी एवं वधू को 1 शॉल उपहार स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed