फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Manuscripts are the main source of unknown history of Braj

मथुरा: पांडुलिपियां हैं ब्रज के अज्ञात इतिहास की प्रमुख स्त्रोत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Manuscripts are the main source of unknown history of Braj
संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी दुर्लभ ग्रंथ दिखाते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। गोदा बिहार मंदिर स्थित ब्रज संस्कृति शोध संस्थान को दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों की प्राप्ति पर संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने कहा कि 16वीं सदी से भारत की वैष्णव संस्कृति का केंद्र रहा है। यहां विपुल भक्ति का साहित्य रचा गया है, जो अभी तक अप्रकाशित पांडुलिपि संपदा के रूप में है जिस के संरक्षण और प्रकाशन के लिए हम संकल्पित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रति वर्ष प्राचीन पांडुलिपियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। संस्थान के प्रकाशन अधिकारी गोपाल शरण शर्मा के सद् प्रयासों से वृंदावन से ही 30 दुर्लभ ग्रंथों की प्राप्ति हुई है। जिन ग्रंथों में ब्रज के विभिन्न भक्ति संप्रदायों के ग्रंथों के अतिरिक्त महाभारत के पंचरत्न जिनमें गीता, विष्णु सहस्त्रनाम, अनु स्मृति, भीष्म स्तवराज, गजेंद्र मोक्ष की सचित्र पांडुलिपि भी शामिल हैं।
विज्ञापन

संस्थान को ग्रंथ दान करने वाले ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा एवं श्रीरामकृष्ण विवेकानंद विद्यालय के सचिव सव्यसांची घोष ने कहा कि ब्रज संस्कृति शोध संस्थान विगत 11 वर्षों से संस्कृति की सेवा बिना किसी सरकारी अनुदान के नि:स्वार्थ भाव से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed