फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Lord Shiva was consecrated in the ashram itself after not getting permission from the administration

मथुरा: प्रशासन से अनुमति ना मिलने पर आश्रम में ही किया भगवान शिव का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Lord Shiva was consecrated in the ashram itself after not getting permission from the administration
मथुरा। अभिषेक करते महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी।
वृंदावन (मथुरा)। काशी की ज्ञानवापी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक की अनुमति न मिलने पर महामंडलेश्वर ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर आचार्य महंत धर्मेंद्र गिरि गोस्वामी ने वृंदावन स्थित महेश्वर धाम आश्रम में पूर्णेश्वर महादेव के साथ विश्वेश्वर महादेव को स्थापित कर रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया।
महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि ने कहा कि भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र घोषित करने और काशी विश्वनाथ स्थित ज्ञानवापी को मुक्त कराने तक भगवान विश्वेश्वर महादेव का महेश्वर धाम में ही अनवरत अभिषेक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें सपने में भगवान शंकर द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को काशी पहुंचकर विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने का आदेश दिया था। जिस पर उन्होंने प्रशासन से काशी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए अनुमति मांगी लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। वहीं मठ के शंकराचार्य द्वारा भी उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत आश्रम में ही रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब काशी न जाकर वृंदावन स्थित आश्रम में ही विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अलकायदा द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसे मथुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed